Headmaster अपने विद्यालय के शिक्षक को उनका Id और password कहाँ से निकाले?
ई-शिक्षाकोश के माध्यम से 1 अगस्त 2023 से सभी बिहार के सरकारी विद्यालयों का ऑनलाइन मॉनिटरिंग किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालय के प्रधान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को राज्य के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि 31 जुलाई 2023 तक सभी विद्यालयों का डाटा और शिक्षकों का पंजीकरण ऑनलाइन अपडेट करवाना अनिवार्य है।
शिक्षक अपने प्रोफाइल को भी खुद से अपडेट कर सकते हैं और उनको अपने प्रोफाइल को अपडेट करने, विद्यार्थियों का उपस्थिति बनाने और खुद का उपस्थिति बनाने के लिए e-shikshakosh वेबसाइट और एप्लीकेशन पर लॉग इन करना होता है। e-shikshakosh वेबसाइट पर शिक्षकों को लॉगइन करने के लिए एक टेंपरेरी यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट होता है जो कि आप अपने प्राचार्य या प्रधानाध्यापक से प्राप्त कर सकते हैं।
इस पोस्ट को सभी शिक्षक और विद्यालय के प्रधान जरूर पढ़ें इसमें आपको किस प्रकार से शिक्षकों का यूजर आईडी और पासवर्ड निकालना है के बारे में बताया गया है।
e - shikshakosh वेबसाईट से Temporary user ID और Password निकालने का प्रोसेस -
1. सबसे पहले e - shikshakosh वेबसाइट को विजिट करें।
वेबसाईट लिंक -
2. वेबसाइट पर Select User Type में School का चयन करें और स्कूल का यू -डाइस कोड,पासवर्ड और मैथ के प्रॉब्लम को सॉल्व करते हुए sign-in पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने में e - shikshakosh वेबसाइट का डैशबोर्ड दिखाई पड़ेगा इसमें आपको Teacher का चयन कर लेना है।
4. टीचर रजिस्ट्रेशन (Teacher Registration) पर आप क्लिक करेंगे टीचर रजिस्ट्रेशन के अंदर आपको जिला, प्रखंड, संकुल और विद्यालय का नाम दिखाई पड़ेगा।
5. यहां आपको मिलेगा Nature of Appointment (नियुक्ति की प्रकृति ) आपको इसे सिलेक्ट करना है। जिसके अंदर आपको तीन ऑप्शन मिल जाते हैं Regular, PRI Teacher, Part-time guest Lacturer. यहां आपको नीचे कुछ निर्देश दिए गए हैं जिसे आप समझ सकते हैं कि शिक्षकों की प्रकृति से किन शिक्षकों का नाम आप ऑनलाइन यहां पर निकाल सकते हैं।
Regular: - नियमीत शिक्षकों की सूची
PRI Teacher: - प्रखण्ड शिक्षक, नियोजित शिक्षक, पंचायत शिक्षक, नगर शिक्षक की जानकारी
Part Time Lacturer:- अतिथि शिक्षक, अन्य श्रेणी के शिक्षक
6. अब यहां पर जिन शिक्षकों का आपको टेंपरेरी यूजर आईडी और पासवर्ड निकालना है उनका आप प्रकृति जानते ही होंगे । आप उसे Regular या PRI टीचर में से सिलेक्ट कर लीजिए । फिर यहां पर चाहे तो आप टीचर के नाम से भी सर्च कर सकते हैं। सभी ऑप्शन आपको मिल जाता है अगर आपको सभी शिक्षकों का सूची एक ही बार में चाहिए तो बस आप नियुक्ति की प्रकृति को सेट करके सर्च पर क्लिक कर देंगे।
e - shikshakosh विडिओ ट्यूटोरियल -
- e shikshakosh login bihar
- e shikshakosh bihar registration
- e shiksha kosh login
- e shikshakosh login password
- e shikshakosh form pdf
- e shiksha kosh app
- demo e shikshakosh bihar gov in registration online
- e shiksha portal bihar login